फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिसकर्मियों पर आबकारी एक्ट में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। स्टेशन अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके भीमपुरा थाना क्षेत्र के उसकर गजियापुर निवासी रामवृक्ष वर्मा ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर भीमपुरा थाने की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गांव के अन्य 5 लोगों के शपथ पत्र के साथ दिए शिकायती पत्र में कहा कि भतीजा पंकज वर्मा घर पर रहकर टेंट हाउस और खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जी तरीके से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 30 अप्रैल की रात को बरौली नहर पुलिया के पास पकड़कर उसका आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया। उसी दिन रात मुचलके पर छोड़ भी दिया। रामवृक्ष वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस की इस झूठी एवं मनगढ़त कहानी से समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रकरण में जांच कराकर अपने भतीजे पंकज वर्मा को दोष मुक्त कराते हुए विभागीय कार्रवाई कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें