लालगंज क्षेत्र के भगवानपुर निवासी एक किशोर का अपहरण होने की गलत सूचना पर दोकटी पुलिस शनिवार की देर शाम दो घंटे तक परेशान रही। बाद में पता चला कि किशोर अपने मामा के घर गया है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
भगवानपुर निवासी व वाराणसी में पुलिस विभाग में कार्यरत अजीत कुमार यादव ने शनिवार की शाम 112 नंबर पर फोन कर बताया कि उसके पुत्र आदित्य यादव (13) का गांव से किसी ने अपहरण कर लिया है। इसकी सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बाद में पता चला कि किशोर को उसके मामा घर से कहकर अपने घर ले गए थे जहां वर्तमान में उसकी मां भी है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।