बेल्थरारोड के एसबीआई के बाहर ग्राहकों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। उभांव के थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बुधवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी और सायरन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भारतीय स्टेट बैंक की बेल्थरारोड शाखा में चेकिंग के दौरान पिछले दिनों ग्राहकों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा गायब करने की शिकायत मिली। शाखा प्रबंधक प्रेमचंद ने थानाध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी कर गायब पैसे को वापस कराया जा चुका है। अन्य खाताधारकों के गायब पैसों को वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। थानाध्यक्ष ने खाताधारकों को अपने बैंक खाते की सूचनाओं को गोपनीय रखने की हिदायत दी। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने अन्य सार्वजनिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।