महिला के बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित मुक्त कराया। पूरे मामले की अपहरण सहित हर एंगल से गहन पूर्वक जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी है, जल्द पकड़ में होगें। कार को कब्जे में लिया गया है।
-दिनेश शुक्ल, एएसपी उत्तरी।
लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर उनसे मिलने गई थी। वहां से शाम को पैदल घर लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और छोड़ने की बात कही। आगे ले जाकर आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। होश आने पर उसने खुद को कार की डिक्की में बंद पाया। किसी तरह अपने छोटे मोबाइल से उसने भतीजे नीतीश को फोन कर मदद मांगी। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित मुक्त कराया। पूरे मामले की अपहरण सहित हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; UP: बुखार के बाद 43 हुए दिव्यांग... उम्र 14 माह से 22 साल के बीच, परिवार ने रस्सी से बांधा; 11 गांव में बीमारी
कार की चाभी टूटने से बड़ी घटना होने से बचा
बदमाशों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपहरण कर कार की डिक्की में बंद किया था। रात के समय डिक्की खोलने का प्रयास किया, लेकिन लॉक में चाभी टूटने के कारण छोड़कर कही चले गए। परिजनों ने आशंका जताई की अगर लॉक खुल गया होता तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने मिस्त्री को डिक्की खोलने के लिए बुलाया तो टूटी हुई चाभी का टुकड़ा मिला।