फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डिवाइडर पर लगे झंडे को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर पुलिस व नगरपंचायत कर्मियों ने डिवाइडर पर लगे बसपा के सैकड़ों झंडों को उतरवा दिया। मंगलवार की सुबह से ही भगमलपुर के युवकों ने नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर बने डिवाइडर में क्रम से बसपा का झंडा लगाना शुरू कर दिया। अधिकांश झंडे रात में लगा दिए गए थे। इसकी सूचना किसी ने डीएम व एसपी को दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत के ईओ को तत्काल झंडों को हटवाने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पंचायत चुनाव की आचार संहिता का हवाला देकर सभी झंडों को हटवा कर कार्यालय में जमा करा दिया। इस दौरान मौके से तीन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले आई। इससे पूर्व शारदीय नवरात्र में भी ध्वज लगाने को लेकर हिंयुवा के कार्यकर्ता व अनुसूचित जाति के युवक आमने सामने हो गए थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला था। युवकों का कहना था कि वे आंबेडकर जयंती के लिए झंडा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें