बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर कुछ लोग बृहस्पतिवार को भगा ले गए हैं। जिसकी तहरीर युवती के परिजनों ने बैरिया थाने में देकर अपने बेटी की बरामदीके लिए गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पिता ने तहरीर में बिहार के अंकित श्रीवास्तव, मुकेश कुमार व शिवकुमार को नामजद किया है। लोगों ने बताया लापता युवती अपने परिजनों के साथ नोएडा में रहती थी। फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती अंकित श्रीवास्तव से हो गयी थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग-अलग जातियों के होने के कारण परिवार के लोग दोनों की शादी के खिलाफ थेे। बृहस्पतिवार को अचानक घर से युवती लापता हो गयी। युवती के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी है।