फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून से किसान अपने ही खेत में गुलाम बनकर रह जाएगा

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो इस देश का किसान अपने ही खेत में गुलाम बनकर रह जाएगा। किसान भाइयों इस गुलामी को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करना है। वह शुक्रवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के महराजपुर में आयोजित किसान पंचायत में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन तीनों कृषि कानूनों का कुल एक लक्ष्य है, देश की खेतीबारी और किसानी को अंबानी और अडानी के हाथों सौंप देना। इसे रोकने के लिए दो सौ किसान शहीद हो चुके हैं। लाखों किसान धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार के कानों पर जू नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अंबानी, अडानी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसकी वजह से सरकार के पहरेदारों के होश उड़े हुए हैं। इसीलिए ये लोग अनापशनाप बक रहे हैं और किसानों को भी विध्वंसक कहने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग भी जानते हैं कि किसानी को कमजोर करने का मतलब देश को कमजोर करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार इस साजिश को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें