फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Mon, 27 Feb 2023 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी के दर्जनभर पदाधिकारियों को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट किया था। बाद में शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ तथा बलिया में 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा माल्देपुर से कदम चौराहा तक फ्लाईओवर बनाने के वादे पर अमल नहीं करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। हाउस अरेस्ट होने वालों में जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत, जिला महासचिव राज कुमार, बैरिया में जवाहर पासवान, मुकेश कुंवर, बांसडीह में मुकेश सोनी, सिकंदरपुर में टाइगर व्यास, अंजनी राजभर, राजकुमार गुप्ता, नगरा में डाक्टर प्रदीप, रसड़ा में अंजनी तिवारी, संत प्रकाश सिंह, फेफना में छोटे लाल चौरसिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा, बलिया सदर में अजय राय मुन्ना, विक्रमा अंबेडकर आदि शामिल रहे।
इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने रामदरश यादव तथा तेज नारायण के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पुतुल तिवारी, रियाज अंसारी, उधारी राजभर, बिहारी लाल यादव, सिपाही वर्मा, रितेश यादव, उधारी राजभर, रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें