फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीआरएस करेंगे बकुलहा-सुरेमनपुर लाइन का संरक्षा निरीक्षण

Mon, 27 Feb 2023 06:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल टच करने में दिन भर लगे रहे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन

मंगलवार को स्पीड ट्रायल सफल होने के बाद बंद ट्रेनों का शुरू होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। वाराणसी-छपरा रेलखंड के बकुलहां-सहतवार (24.50 किमी) का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। संचालन शुरू कराने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एससी श्रीवास्तव, डीआरएम रामाश्रय पांडेय समेत पूर्वोत्तर रेलवे बीजी निर्माण विभाग एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को नव निर्मीत दूसरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी करेंगे। सफल होने के बाद ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी देंगे। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने लोगों से नव दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर बच्चों एवं पशुओं को न जाने देने की अपील की। सोमवार को निर्माण कार्य को फाइनल टच देने के लिए रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पूरे दिन लगी रही।
विज्ञापन

एचओवी वैन से जगह-जगह केबल को टाइट करने के साथ ज्वाइंट सहित अन्य कार्यों को पूरे दिन चेक किया। सीआरएस के निरीक्षण को लेकर पूरे दिन गहमागहमी है। अभियंता वीरेंद्र राजपूत, अजय पाण्डेय ने बताया कि सभी कार्य शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। सुबह 11 बजे के करीब संरक्षा निरीक्षण शुरू हो जाएगा।

स्पीड ट्रायल रहा सफल तो कल से चलेंगी सभी ट्रेनें
बैरिया। छपरा-वाराणसी रेलखंड के सुरमेनपुर-बकुलहा दोहरीकरण को लेकर अधिकतर ट्रेनों का संचालन बंद है या छपरा से मार्ग परिवर्तन करके चलाया जा रहा है। सीआरएस के निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल सफल रहा तो एक मार्च से पूर्व की भांति सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी छपरा वाराणसी अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर छपरा-भटनी-मऊ-औड़िहार के रास्ते चल रही है। अप सद्भावना एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व डाउन पवन एक्सप्रेस का परिचालन कासन के सहारे बलिया- छपरा रूट से गुजरी।
विज्ञापन

बलिया सियालदह एक्सप्रेस को छपरा से चलाया जा रहा है। लग्न व होली त्यौहार पर आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बैरिया, बलिया क्षेत्र के यात्रियों को मऊ या छपरा से निजी साधन से आना पड़ रहा है। वह मनमानी किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें