फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेयरमैन व कंप्यूटर ऑपरेटर के भाई को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/मनियर। नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अथिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले में सीओ सिटी के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम आरोपियों के घर दबिश दी। उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने चेयरमैन व कंप्यूटर ऑपरेटर के भाई को साथ ले गई। जिससे पूछताछ की जा रही है। दबिश के दौरान पुलिस ने काफी छानबीन किया और परिजनों से उनके बारे में पूछताछ किया, लेकिन परिजनों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने चेयरमैन एवं कंप्यूटर आपरेटर के भाई को साथ ले गई। जबकि एक आरोपी चालक चंदन कुमार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बीते छह जुलाई की रात नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अथिकारी मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोन्री स्थित अपने किराये के मकान में पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, नगर पंचायत सिकंदरपुर ईओ संजय राव, ईओ का चालक चंदन कुमार व ठेकेदार सहित अन्य के विरुद्घ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इसमें से एक आरोपी चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। वही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। उनके नहीं मिलने पर चेयरमैन व कंप्यूटर आपरेटर के भाई को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें