फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने शनिवार को थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई। दरअसल फोन से हुए प्यार के बाद प्रेमिका से शादी के प्रस्ताव पर प्रेमी इन्कार करने लगा। प्रेमिका ने अलीनगर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मध्यस्थता करके शादी करवाई। दोनों के परिजन भी मान गए।
विज्ञापन

पंचकोशी वाराणसी के रहने वाले सोहनलाल सोनकर और अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा निवासी रामचंद्र सोनकर के बीच अच्छी जान-पहचान थी। दोनों का एक दूसरे के यहां आना-जाना था। इसी बीच सोहनलाल सोनकर की 21 वर्षीय पुत्री काजल और रामचंद्र के 23 वर्षीय पुत्र सुभाष को एक दूसरे का मोबाइल नंबर मिल गया। फोन पर बात करते-करने दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। तीन साल रिलेशनशिप में भी रहे। सुभाष काजल को शादी का ख्वाब भी दिखाता रहा। पिछले कुछ दिनों से काजल शादी का दबाव बनाने लगी थी। धीरे-धीरे सुभाष शादी से मुकर गया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात बन नहीं पाई। ऐसे में युवती अलीनगर थाने पहुंच गई और युवक सुभाष के खिलाफ तहरीर दे दी। महिला थाना प्रभारी और अलीनगर इंस्पेक्टर शेषधर पांडेय ने युवक और उसके परिवार को बुलाया। समझाने के साथ कार्रवाई का भय भी दिखाया, जिसके बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया। थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में परिजनों और पुलिस की की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सुभाष काजल का ब्याह कर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें