नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी ने एक निजी स्कूल में छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं के लिए 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जागरूक किया गया।