फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को बचने का मौका दे रही है पुलिस: राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। ईओ रही मणि मंजरी राय केस में हाईकोर्ट में आठ तारीख को हुई सुनवाई में जनपदीय पुलिस के चेहरे से नकाब उतर गया। वह जिस तरह अपराधियों को बचाने में लगी हुई है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से परिवार द्वारा यह कहने के बावजूद कि अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका आठ सितंबर को लगी है और पुलिस इसलिए ढिलाई कर रही है कि आरोपियों को जमानत मिल जाए। पुलिस ने जान बूझकर कोर्ट में रिपोर्ट ही दाखिल नहीं किया। जिससे कि अभियुक्तों के जमानत की राह आसान हो जाए। एक आरोपी विनोद सिंह ने अपनी जमानत इसी तरह चुपके से तीन सितंबर को ही करवा ली। पुलिस और आरोपी दोनों ये मान कर चल रहे थे कि उसी आधार पर सबकी जमानत हो जाएगी लेकिन वकीलों के माध्यम से अदालत में जोरदार विरोध किया। अदालत ने माना कि ये गंभीर विषय है। विनोद सिंह कि जमानत भी निरस्त की जा सकती है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 11 सितंबर निश्चित किया और उससे पहले उसने पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय सचिव ने प्रश्न किया कि जनपदीय पुलिस किस दबाव में इतने निचले स्तर पर जाकर आरोपियों को बचाने के लिए नंगा नाच कर रही है? बार बार आग्रह करने और पूर्ण जानकारी के बावजूद अग्रिम जमानत तक पुलिस ने रिपोर्ट केस दाखिल नहीं किया? कहा कि हम पुलिस के खिलाफ महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग सहित सभी मंचों पर शिकायत करेंगे। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी डालेंगे और सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें