फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला बंद करने वाले की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार को गांव निवासी विवेक का शव उसके चाचा के घर में मिला था जबकि बाहर से ताला बंद था। विवेक के चचेरे भाई ने ही ताला खोला और शव को देखा। पुलिस को अब विवेक के चचेरे भाई की तलाश है।
विज्ञापन

विवेक के चाचा का परिवार का बाहर रहता है। जिस घर में शव मिला उस में विवेक अक्सर दोस्तों के साथ लूडो, कैरम आदि खेलता था। पुलिस इस मामले में विवेक के कई दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ताला बंद करने वाले को तलाश रही है ताकि हत्या का राज खुल सके। बताया जाता है कि गांव के शिवजी चौधरी पूरे परिवार के साथ गैर जिले में रहकर व्यवसाय करते हैं और घर की चाबी कैलाश चौधरी के परिजनों को दे गए हैं। कैलाश का पुत्र विवेक रोजाना इस घर में रहकर दोस्तों के साथ कैरम, लूडो आदि खेला करता था। कहीं जाता था घर की चाबी या तो साथ ले जाता था या फिर परिजनों को दे जाता था। बुधवार की दोपहर जब खाना खाने के लिए विवेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्वीच ऑफ मिला। काफी देर बाद अपराह्न चचेरा भाई जब घर पहुंचा और चाचा के घर का ताला खोला तो शिवजी की गला कटा शव चौकी पड़ा था। इसके बाद उसने शोर मचाया। घटनाक्रम से साफ है कि वारदात के बाद घर के बाहर ताला बंद किया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि फिर चाबी कैसे उसके चचेरे भाई के पास पहुंची? किसने चाबी उसे दी? घनी बस्ती में स्थित घर गला काटा गया तो निश्चित ही चीख निकली होगी तो किसी ने क्यों नहीं सुनी? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस तलाशने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने विवेक के कई दोस्तों को हिरासत में लिया है पूछताछ कर रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विवेक हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही मामलेे का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें