शराब तस्करी को लेकर अभियान चला रही पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब दो महिला तस्कर इनके हत्थे चढ़ी। इनके पास से अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। जानकारी के अनुसार शातिराना ढंग से झोले में रखकर तस्करी को अंजाम देने ले जा रही थी।
बार्डर क्षेत्र में शराब तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दो महिला तस्करों को पकड़कर शराब बरामद की। उपनिरीक्षक रामप्रसाद बिंद क्षेत्र में गश्त पर थे। पासवान चौक के आगे पेट्रोल पंप के सामने से अभियुक्ता आरती देवी निवासी रूपगंज थाना टाउन जिला सारण को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जब महिला आरक्षी ने तलाशी ली। एक झोले में 30 पैकेट अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पासवान चौक के पश्चिम दिशा में स्थित मार्ग से अभियुक्ता सुनीता ग्राम दिलहरईपुर थाना टाउन जिला सारण को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।