फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीसी टीवी कैमरे के डीवीआर से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्कूल प्रबंधक द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र पर परीक्षा देने आई छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस सीसी टीवी कैमरे के डीवीआर कब्जे में ले लिया है। कैमरे से अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने प्रबंधक के कमरे में जांच कर साक्ष्य जुटाए। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना के एक गांव निवासी पीड़िता के चाचा की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
आरोपी एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी है। एसपी ओमवीर सिंह ने की जांच सीओ रसड़ा आशीष मिश्रा से कराई। जांच में मामला सही होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रबंधक ने छात्रा को कमरे में एक घंटे से ऊपर साथ रखा था। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रबंधक पर इसके पूर्व भी आरोप लग चुके हैं। इस बाबत थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। विवेचना में साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें