चितबड़ागांव। भरौली-चितबड़ागांव मोड़ स्थित एक होटल में शुक्रवार को ग्राहक व वेटर में विवाद हो गया है। पुलिस ने ग्राहक व होटल मैनेजर की तहरीर पर तीन नामजद सहित नौ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उसरौली गांव निवासी मनीष सिंह ने तहरीर में आरोप लगाय कि शाम को चार साथियों संग होटल में नास्ता करने गए थे। एक साथी कुर्सी पर बैठा था। होटल के एक कर्मचारी ने कुर्सी पर सीधा बैठने को लेकर गाली दी। इसका विरोध करने पर होटल के कई कर्मचारियों ने हम सबकी पिटाई कर दी। जिसमें एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, होटल मैनेजर अंकित यादव ने कहा कि मनीष सिंह चार साथियों संग होटल में आए थे। उनका एक साथी कुर्सी पर बैठकर उल्टी-सीधी हरकत करने लगा, विरोध करने पर स्टाफ संग मारपीट की। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राहक और होटल कर्मचारियों की तहरीर पर दोनों पक्ष के तीन नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।