फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान का आत्मघाती कदम: घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण तलाश रही पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सेना का जवान बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव का निवासी थी। पुलिस आत्महत्या के कारण की तलाश कर रही है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर नई बस्ती में सेना के जवान ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी निवासी सुशील कुमार सिंह(37) पुत्र रामेश्वर सिंह शहर कोतवाली के तीखमपुर नई बस्ती में आवास बनाकर परिवार के साथ रहते थे, जहां गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला पर कमरे में पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान ने आत्महत्या क्यों की? इसका पता नहीं चल सका है।

मृतक जवान अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का एक सात वर्ष का पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री है। चर्चा है कि मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते आए दिन परिवार में कहासुनी होती रहती थी। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की? इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें