नरहीं। बक्सर जिले के नया भोजपुर ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनएच किनारे बसे चंदा गांव में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार में लगने वाले पार्ट्स का जब्त कर पुलिस ने सात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हथियारों को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में खपाया जाता है।
बता दें कि यूपी से शराब को बिहार में तो बिहार से अवैध असलहों की सप्लाई की जा रही है।इस संबंध में एसपी मनीष कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को नया भोजपुर ओपी पुलिस को मिनी गन फैक्टरी की सूचना मिली। डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापा मारा गया। इस दौरान नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चंदा गांव के वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में छापा मारा गया।