फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। हल्दी पुलिस ने मंगलवार की शाम रामगढ़ ढाले से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मनियर थाना के दुष्कर्म का वांछित आरोपी शहर से जीप में बैठकर बैरिया में अपने किसी मित्र के यहां मिलने जा रहा है। इसके बाद पुलिस रामगढ़ बैंक के पास जीप का इंतजार करने लगी। इसी बीच बलिया की ओर से जीप आती दिखाई दी जिसे रोका गया तो दो व्यक्ति गाड़ी से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम व पता सतेंद्र यादव निवासी धर्मपुरा थाना मनियर तथा सिंटू पर्वत निवासी मठिया थाना मनियर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें