फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाली स्कूल बस के ऊपर गिरा पोल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के कठोड़ा मार्ग पर पुराने पानी टंकी के समीप बुधवार को बिजली विभाग की ओर से खंभा लगाते समय दूसरा खंभा तार सहित स्कूल की बस पर गिर गया। संजोग अच्छा था कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सिकंदरपुर-कथोड़ा मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही विद्यालय संचालक व विभाग के उच्च अधिकारियों को लगी जेई जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई और क्षतिग्रस्त बस का मुआवजा देने की मांग करने लगे। चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। तब जाकर के आवागमन शुरू हो सका। इस संबंध में जेई जितेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिसकी भी लापरवाही है उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें