सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (50 वर्ष) पुत्र लल्लन सिंह निवासी आदमपुर प्रतिदिन की भांति सुबह टहलने के लिए निकले थी। वे शेखपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आस-पास के लोगों ने घटना से परिजनों को अवगत कराते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी।