बांसडीहरोड क्षेत्र के शंकरपुर भवानी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को चौकीदार संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शारदानंद पासवान ने संगठन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आधी ठंड बीत जाने के बाद भी चौकीदारों को अभी तक लाठी, डंडा और साफा समेत कपड़े़ नहीं मिले हैं। ऐसे में काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ठ कराते हुए जल्द सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। कहा कि चौकीदारों को ईमानदारी से काम करने के लिए टार्च और लाठी की जरूरत हमेशा पड़ती है। जबकि विभाग इसे समय से नहीं देता है। इस मौके पर मनोज पासवान, महेश पासवान, शिवपूजन, हरेंद्र, रामजी, बेचू, भोला, जीतेंद्र आदि रहे।