नगर के नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार की देरशाम किया गया। जिसमें गैर जनपदों से आए कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कवयित्रि शिवा त्रिपाठी की वाणी वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कवि शशिभूषण ने सुनाया कि आंखों से ही लाखों की दिल की बात कह गए, साहब का यह अंदाज पुराना है। वर्तमान राजनेताओं पर करारा प्रहार करते हुए सुनाया कि वादे किए और तोड़ा फिर उम्मीद जगाई उनका भी ये सरकारी बहाना कमाल है।
शशि भूषण ने अपनी काव्य पंक्ति किसी ख्याल पर कोई ख्याल हंसता है, मेरे हालात पर हर सवाल हंसता है।
बड़े गजब का ख्वाब देखा है एक कतरा शराब देखा है।
इसी क्रम में अमन शर्मा ने सुनाया कि खत में रखा कभी तो कभी डायरी में रखा, आखिर में लफ्ज को शायरी में रखा। इसी प्रकार तमाम कवियों ने अपनी-अपनी पंक्तियां सुनाकर का महफिल को खुशनुमा बना दिया। संचालन आशुतोष राय ने किया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, डा. डी राय, सुभाष पांडेय, अनिल सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, रामकुमार तिवारी, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।