फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कटान रोधी कार्य में लगा पोकलेन चालक युवती को लेकर भागा, जेसीबी ड्राइवर ने किशोरी को बनाया निशाना; FIR

Sat, 08 Aug 2026 01:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में दो अलग-अलग मामलों में युवती और किशोरी के लापता होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बैरिया में 22 वर्षीय युवती को पोकलेन चालक द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर जेसीबी चालक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बलिया के बैरिया और कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया में गंगा उस पार के एक गांव में कटान रोधी कार्य में लगी पोकलेन मशीन के चालक पर 22 वर्षीय युवती को भगा ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को चालक रंजीत कुमार निवासी कुशीनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नदी के पार कटानरोधी कार्य के तहत ठोकर निर्माण के लिए पोकलेन मशीन लगी है। चालक प्रतिदिन मशीन को घर के सामने खड़ा करता था। बुधवार को मजदूरी से वापस लौटने पर 22 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। घर में रखे मोबाइल फोन की जांच करने पर अंतिम कॉल रंजीत कुमार की मिली।

युवती के पिता ने आरोप लगाया कि रंजीत कुमार बेटी को भगा कर ले गया है। आरोप लगाया कि युवक पहले से शादीशुदा है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चालक पर किशोरी को ले जाने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार शाम को किशोरी खेत गई थी और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसे एक युवक के साथ देखा गया है।

घाटमपुर निवासी जेसीबी चालक टिंकू यादव पर नातिन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। स्वजनों का आरोप है कि संपर्क करने पर आरोपित टिंकू ने घटना से इनकार किया, वहीं उसकी मां ने फोन पर स्वजनों को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दादी के तहरीर पर मामला दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें