फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रध्ाानमंत्री माोदी के नेतृत्व में देश कर रहा निरंतर प्रगति

Thu, 30 Jun 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
एकजुट होगी बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन
हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र की सरकार ने दो साल के अल्पावधि में गरीबों से लेकर किसानों तक के लिए योजनाएं चलाई हैं। यह एक ऐतिहासिक कार्य है। यह बात सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने हालपुर और खरौनी गांव में बुधवार को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण के दौरान सभा में कहीं। 
विज्ञापन



कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना, गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, लड़कियों के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, जनधन योजना, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित लगभग 52 योजनाओं का शुभारंभ किया है।

यहीं नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का संचालन पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है। बांसडीह विधानसभा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन हमारी माताओं एवं बहनों के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में गुंडे और माफिया सरकार के कद्दावर मंत्री के साथ मिलकर जमीन लूटने का कार्य कर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जवाहर बाग मथुरा का है। कौमी एकता दल के विलय पर उन्होंने कहा कि यह सपा की चाचा, भतीजा की नाटकबाजी है। आज नहीं तो कल पुुन: अखिलेश यादव माफियाओं के ही गोद में खेलेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रंगनाथ मिश्र, युवा मोर्चा के जिलामहामंत्री अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, राजेश शाह, शिवजी  गुप्त, अशोक यादव आदि लोग रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें