टाउन हाल के क्रांति मैदान में भाजपा नेताओं की ओर से भारतीय नव वर्ष और होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद भरत सिंह ने कहा कि सूबे में सरकार की ओर से लूट खसोट का खेल चल रहा है।
इसके पहले कार्यक्रम के शुुरुआत में सांसद भरत सिंह, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा और मुख्य अतिथि शिवकुमार पाठक को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने लोगाें क ो नववर्ष की बधाई देते हुए अपनी संस्कृति अपनाने और विदेशी संस्कृ ति के बहिष्कार की अपील की।
सांसद भरत सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त किसानों की दुर्दशा पर सोचने के लिए सूबे की सरकार के पास समय नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार तथा विपक्षी दल केंद्र पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सरकार किसी भी किसान को पैसे के अभाव में मरने नहीं देगी। भरोसा दिलाया कि बलिया का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।
सांसद रविंद्र कु शवाहा ने कहा कि जहां देश में मोदी सरकार विकास के लिए पूरी दुनिया से संघर्ष कर रही है। वहीं साठ वर्षों तक अन्य सरकारों ने देश को लूटने का काम किया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ने कहा कि जनपद में सपा के विधायक और मंत्री लूटने में लगे हुए हैं।
जहां बेमौसम बारिश से किसान दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सपा के लोग प्रदेश व जिले को लूटने में लगे हुए हैं। इस सरकार में अफसर, पुलिस, थाना सभी सपा के गुलाम बने हुए हैं। जनता बेबस हो कर रह गई है। पार्टी की नेता केतकी सिंह ने कहा कि सपा सरकार में लूट खसोट का खेल चल रहा है।
इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी, मनोज पांडेय, खढ़ग तिवारी, नकुल चौबे, कैलाश बिहारी सिंह, अरविंद राय, अजय यादव, दीपचंद्र चौरसिया, गणेश शंकर गुप्ता, बद्री कश्यप, अमिताभ उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हरेंद्र नाथ मिश्र ने किया।