फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के साथ कर्त्तव्य की भी करें बात

Mon, 09 Mar 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारों के साथ-साथ हमारे गुरुजनों को अपने कर्त्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा। तभी जाकर जनपद की प्राथमिक शिक्षा को पटरी पर लाया जा सकता है। ये
विज्ञापन


बातें प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में स्कूल चलो अभियान रैली अभियान के शुरुआत के मौके पर सभा में कही।

कहा कि प्राथमिक विद्यालयों से ही गांधी, लोहिया और नरेंद्र देव जी ने शिक्षा ग्रहण कर समूचे समाज को संदेश दे एक नई दिशा प्रदान की थी। आज प्राथमिक विद्यालय की स्थिति को हर हाल में सुदृढ़ करना होगा।
विज्ञापन


 कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जिस प्रकार बच्चों की संख्या लगातार घट रही है, वह चिंताजनक है। हमारी सरकार शिक्षकों की नियुक्ति पर नियुक्ति कर रही है लेकिन विद्यालयों से बच्चे गायब होते जा रहे हैं।

इस समस्या पर हम सभी को विचार करना होगा और प्राथमिक विद्यालयों के प्रति एक बार फिर लोगों में विश्वास पैदा करना होगा। जिस देश का शिक्षक दु:खी रहेगा, उस देश का समाज कभी सुखी नहीं होगा।

 हमारी सरकार ने शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन रामगोविंद चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


 इसके बाद कमल मांझी तथा शीला सिंह, सपना मजूमदार तथा दिनकर झां, पंकज प्रकाश सिंह आदि ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस मौके पर सीडीओ के बालाजी, बच्चालाल मौर्य, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, लेखाधिकारी बृजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, सीताराम ओझा, विनोद गुप्त, दिनेश पाठक, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, घनश्याम चौबे, अब्दुल अव्वल, अरुण आदि रहे। अध्यक्षता शिक्षक शिवजी पाठक और संचालन राजेश पांडेय, डा. विद्यासागर उपाध्याय ने किया। उधर शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी के सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें