फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं

Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी के. बालाजी ने जिला अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्यों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। सभी निर्माणाधीन कार्यों को देखा और एक महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारी को दिया। साथ ही कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सही हो। इसके लिए सीएमओ को नजर बनाये रखने को कहा।
विज्ञापन



सीडीओ अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की गुणवत्ता को परखने लगे। इस दौरान धीरे-धीरे संबंधित अधिकारी भी पहुंचने लगे। फिर सीडीओ ने एक-एक निर्माणाधीन भवनों को देखा। इसके बाद सीएमएस कार्यालय में बैठकर उससे संबंधित कागजात भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी से लेकर चेक किया।


कहा कि गुणवत्ता के साथ-साथ समयांतर्गत कार्य पूर्ण करें। एक महीने बाद दोबारा आने पर सभी कार्य पूरे मिलने चाहिए। इस दौरान सीएमओ डा. पीके  सिंह, सीएमएस पीएन नाडर, एसीएमओ डा. केडी प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें