बलिया। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 47वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल जिले के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए आठ मेडल हासिल किया है।
इनमें दो गोल्ड, छह सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। बलिया आने पर रेलवे स्टेशन पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 90 किग्रा भार वर्ग में रिषभ सिंह ने दाएं और बाएं दोनों हाथों से गोल्ड और अमन सिंह ने दाएं और बाएं दोनों हाथों से सिल्वर मेडल, तथा 55 किग्रा भार वर्ग में नीरज यादव ने बाएं हाथ से सिल्वर मेडल, दीपू कुमार ने दाएं हाथ से सिल्वर, तथा 75 किग्रा भार वर्ग में रवि भूषण यादव ने बाएं और दाएं दोनों हाथों से ब्रॉन्ज मैडल तथा यूथ में 60 किग्रा भार वर्ग में मनीष साह ने बाएं हाथ से सिल्वर मेडल तथा चंद्र कांत राय ने सीनियर भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
स्वागत करने वालों में धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, जमाल अख्तर, डॉ. अरविन्द शुक्ला, अजीत सिंह, विरेश दुबे आदि शामिल रहे। जिला आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय तथा सचिव असलम वारसी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।