बेल्थरारोड में इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल क?
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने नई दिल्ली में हुए इंटरनेशनल अबैकस ओलंपियाड चैंपियनशिप में ईरान को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। बलिया के 27 प्रतिभागियों की टीम में सर्वाधिक 12 प्रतिभागी सेंट जेवियर्स स्कूल के रहे। फाइनल में ट्रॉफी जीतने के बाद टीम बलिया पहुंची। बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डॉ जेआर मिश्र, सचिव केके मिश्र, उपप्रधानाचार्य शीला मिश्रा और विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इंटरनेशनल ओलंपियाड में भारत के विभिन्न प्रांतों के साथ ही नेपाल, भूटान, बेल्जियम, कनाडा, ईरान ने भाग लिया था। बलिया के 27 प्रतिभागी छात्रों की टीम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए चैंपियनशिप में नाक आउट प्रदर्शन किया तथा फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया तथा ईरान को पराजित कर सफलता का परचम लहराया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।