फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में मिला प्लास्टिक वाला आटा, हड़कंप

Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के एक आटा मिल में नमूना लेते खाद्य विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया। नगर के अत्यंत व्यस्तम इलाका सिनेमा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब एक दुकान पर ग्राहक द्वारा प्लास्टिक वाला आटा मिलने की शिकायत पर फूड एवं औषधि सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर बड़े मात्रा में सेम्पल लिया। शिकायकर्ता का आरोप है कि आटा को गूथने के बाद रबड़ जैसा बढ़ रहा था।  प्लास्टिक के आटे का खुलासा तब हुआ जब नगर के श्री कुमार आटा इंडस्ट्री की दुकान से अंकित नाम के एक ग्राहक ने एक दिन पहले आटा खरीदा और घर ले गया। जहां आटे को गूंथा गया तो वह रबड़ जैसा खींचने लगा।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत ग्राहक अंकित ने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से फोन पर की। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर फूड विभाग ने रविवार की दोपहर दुकान पर छापेमारी कर आटे का सेम्पल लिया। प्लास्टिक के आटे की खबर पूरे शहर में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद कई ग्राहक प्लास्टिक के आटे की शिकायत लेकर दुकान पर पहुंच गए और उन्होंने भी फूड विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इस बाबत खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग के अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने आटे में प्लास्टिक होने की बात स्वीकार की है। बताया कि जांच के लिए सेम्पल भेजा जा रहा है। अगर जांच में प्लास्टिक पाया जाता है तो दुकानदार स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें