फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी देगा पुनर्जागरण रथ

Sat, 25 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए पुनर्जागरण यात्रा अभियान की शुरुआत टाउन हाल के बापू भवन से शनिवार को किया गया। पुनर्जागरण रथ को सीडीओ के बालाजी और नोडल अधिकारी डा. कुमारी ज्योत्सना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जनपद के 17 विकास खंडों के 100 गांवों में अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांव के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जानकारी देना तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से सशक्त बनाना है। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की महिलाओं और युवा मंडलों से युवा नेताओं को स्थानीय मुद्दों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना मुख्य उद्देश्य है।

यह जागरण रथ विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। सरकार की नई योजनाएं देशभर के लोगों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय राज्य और जिला स्तर पर प्रशासनिक रूप से कार्यान्वित कर रही है। इसका समुचित लाभ ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप सरकारी सेवाओं के लाभ से लोग उपेक्षित हो जा
विज्ञापन

रहे हैं।  इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये भी लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। गांवों में रथ के साथ कठपुतली और भोजपुरी गीत संगीत के माध्यम से भी जागरूकता लाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें