फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी

Tue, 13 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद में कच्ची दारू से 27 लोगों की मौत के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन


मनियर, दयाछपरा, रेवती इलाके में पुलिस ने सैकड़ों लीटर शराब बरामद करने के साथ ही कई लोगों को पकड़ लिया। भट्टियों को तोड़ने के साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया।

जनपद के सुखपुरा के बसंतपुर, मनियर के दियरांचल क्षेत्र, बैरिया थाने के गोपालनगर दियारा, दयाछपरा, रेवती के भागड़नाला, हल्दी के कई गांव सहित जनपद के कई इलाकों में अवैध दारू का कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है।
विज्ञापन


शासन के फरमान पर मंगलवार को पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर तथा बनकटा में छापेमारी की। कई भट्ठियां नष्ट की गई।

टीम में एसडीएम बेल्थरारोड रामानुज सिंह, सीओ रसड़ा जटाशंकर राव जिला आबकारी भुवाल सिंह, आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद एसओ उभांव पीके मिश्र सहित पुलिस तथा आबकारी टीम मौजूद रहे।

मनियर संवाददाता के अनुसार मनियर थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने दलबल के साथ मंगलवार को पिलुई तथा बहेरापार गांव में छापेमारी की। शराब बनाने के उपकरण सहित काफी मात्रा में लहन बरामद किया। बहेरापार निवासी सूरज राजभर के पास से 250 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
 
दयाछपरा संवाददाता के अनुसार दयाछपरा ग्रामसभा के दलित बस्ती में सीओ सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी की गई। एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

सोनबरसा निवासी कमलेश को 55 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। सात कुंतल लहन बरबाद करते हुए दर्जनों भट्ठियों को तोड़ दिया गया। सीओ ने बताया कि पांच कारोबारी भागने में सफल रहे। सभी कारोबारी पर आईपीसी की धारा 272 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

रेवती संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नगर रेवती स्थित वार्ड नंबर दो में दुसाध टोली में पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने दर्जनों भट्ठियां तोड़ी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिला आबकारी अधिकारी भुवाल सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर छापेमारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें