हल्दी क्षेत्र के जय उत्पतिदास बाबा दौड़ प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागितों को शील्ड देकर सम्मान?
- फोटो : BALLIA
हल्दी। जय उत्पतिदास बाबा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन छात्र नेता हिमांशु उपाध्याय ने रविवार को क्षेत्र के हल्दी स्थित काशीदास बाबा मंदिर में किया गया। इसमें 800 मीटर, 1600 मीटर, तीन किमी, पांच किमी तक का दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मृत्युंजय तिवारी द्वारा प्रतिभागियों के साथ मशाल जुलूस निकाल कर किया गया।
800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पीयूष यादव (पहाड़पुर), द्वितीय स्थान अजीत यादव (नगरा), तृतीय स्थान धनु (सहतवार), 1600 मीटर में प्रथम जेपी राजभर(बकवा), द्वितीय रामप्रकाश यादव (बैजनाथ छपरा), तृतीय स्थान वृजेश कुमार साहनी (नगवा) रहे। तीन किमी में प्रथम रामप्रकाश यादव (बैजनाथ छपरा), द्वितीय वृजेश कुमार साहनी (नगवा) , तृतीय मोनू यादव (नगरा) तथा पांच किमी दौड़ में प्रथम रामप्रकाश यादव (बैजनाथ छपरा), द्वितीय रमेश यादव (बड़की शेरिया), तृतीय स्थान प्रिंस साहनी (टेकार) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में फील्ड चैंपियन बैजनाथ छपरा निवासी राम प्रकाश यादव रहे। सभी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को शील्ड, टीशर्ट और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, फील्ड चैंपियन को शील्ड, टी शर्ट और 1100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक यादव, सोनू गुप्ता, उपेंद्र यादव, अनिल यादव, मंगल यादव आदि रहे।