फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल चालू नहीं आंदोलन की चेतावनी, पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। 11 जनवरी तक खरीद दरौली घाट के बीच पीपा पुल चालू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उक्त बातें मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

मो. रिजवी ने बताया कि सपा सरकार में पीपा पुल का प्रांतीयकरण होने के बाद समय से पीपा पुल चालू करने और समय से पीपा पुल खोलने का निर्देश जारी किया गया था लेकिन वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि और विभागीय उदासीनता के कारण पीपा पुल अब तक चालू नहीं हो सका है, जिससे प्रदेश और बिहार के लोगों को सैकड़ों किलोमीटर की लंबी यात्रा करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ-साथ अनावश्यक धन की बर्बादी हो रही है। चेतावनी दी कि उच्चाधिकारियों को 11 जनवरी तक का समय दिया गया है। अगर पीपा पुल चालू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी खरीद आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने के दौरान मुनीलाल यादव, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, डॉ. मदन राय, शिवजी त्यागी, खुर्शीद नेता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें