UP Accident : बलिया के नरही थाना के बिलरिया गांव के पास स्नानार्थियों से भरी पिकअप व बोलेरो की टक्कर में 11 महिला स्नानार्थी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया।
घटना की खबर पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी कर घायलों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। देवरिया जिले के बरहज नगरपालिका के गौरा मोहल्ला निवासी महिलाएं पिकअप से बक्सर मौनी अमवस्या स्नान करने जा रही थी।
बिलरिया चट्टी के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें सवार कलावती (50) पति हरिलाल निषाद, अनिता देवी (40) पति नन्द लाल, प्रीति निषाद (18) पिता राजकुमार, सुनीता देवी (30) बृजेश निषाद (35) पिता जोखू निषाद, इंदु निषाद (35) पति राजेंद्र निषाद, सावित्री निषाद (25), रविता निषाद (19), प्रमिला निषाद (24) वर्ष पति सुनील, रागनी (10), खशबू (3) गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सभी एक ही मोहल्ला के निवासी थे। किराए पर पिकअप कर उसमें करीब 25 लोग सवार होकर रात में बक्सर स्नान के लिए निकले थे। बिलरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार के कार से टक्कर हो गई, इसमें सवार 11 स्नानार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दे दी गई।