फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी की 6.50 लाख की पिकअप जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गोवंश तस्करी के जरिए अर्जित धन से खरीदी गई पिकअप पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की है। नरही थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के प्राथमिकी से संबंधित आरोपी उमाशंकर यादव की करीब 6.50 लाख रुपये की पिकअप डीएम के आदेश पर जब्त की गई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना नरही में यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कृष्णानंद यादव मोछू किशन यादव, उमाशंकर यादव और अमरजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष चितबड़ागांव कर रहे थे।
विवेचना के दौरान 19 अगस्त को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी उमाशंकर यादव ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी से अर्जित धनराशि से पिकअप वाहन खरीदा था। वाहन की अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने वाहन जब्त करने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें