फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी पिकअप में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन
नगर के काजीपुरा में खड़ी पिकअप में अज्ञात कारणों से लगी आग में जली गाड़ी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार देर रात एक बाउंड्री के भीतर खड़ी पिकअप में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब तीन बजे की है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग तेज होने से वाहन को बचाया नहीं जा सका। काजीपुरा निवासी वाहन स्वामी मकसूद अहमद ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी पिकअप बाउंड्री के अंदर खड़ी कर घर चले गए थे। देर रात अचानक वाहन में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पीड़ित ने कहा कि इसी पिकअप से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था और वाहन जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि इस सबंध में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें