एनएच-31 स्थित कटान पीड़ित के घर में पिकप घुसने से हुई युवक की मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों से वार्ता करते एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र साथ में अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जबकि मनीष कुमार चौधरी (18), मोहित चौधरी (13) पुत्र सरवन चौधरी घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने लालजी चौधरी का शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा, सीओ बैरिया अशोक मिश्रा, थानाध्यक्ष बैरिया धर्मवीर सिंह, कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने पीड़ितों को समझाबुझाकर दो घंटे बाद जाम हटवाया। उपजिलाधिकारी ने चार सप्ताह के अंदर सभी पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर बसाने और सहायता राशि उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।