फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीपोलिंग होने तक जारी रहेगा धरना

Mon, 02 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के दौरान बूथ कैप्चरिंग, आगजनी और प्राणघातक हमले के विरोध में रविवार को दूसरे दिन फूलन सेना विधान सभा इकाई बैरिया का धरना जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौराप धरनारत सेना के सदस्यों ने हुंकार भरी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने कहा कि समाजवाद के नाम पर यह उप्र सरकार सामंतवाद की सरकार चला रहे हैं और इसका ज्वलंत उदाहरण फतेहराय के टोला में बीते दिनों बीडीसी प्रत्याशी अनिरूद्ध यादव के इशारे पर आगजनी व जानलेवा हमले की घटना है।

उन्होंने कहा कि निषादों ने ही सपा सरकार की ताजपोशी की थी और आज उनकी उपेक्षा ही नहीं बल्कि उनका दमन भी किया जा रहा है। कहा कि 2017 के चुनाव में  इसका जवाब निषाद समाज के लोग जरूर देंगे।
विज्ञापन


 कहा कि आंदोलन तभी खत्म होगा जब रिपोलिंग, गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर श्याम सुंदर निषाद, महादेव निषाद, रामजी निषाद, रामजीत साहनी, धनपाल निषाद,

रामजी निषाद, रामजी निषाद, शुभ नारायण निषाद, सुरेश निषाद, किशोर निषाद, स्वामीनाथ निषाद, धनंजय निषाद, राजेश निषाद, छुट्टीलाल निषाद, चंद्रिका निषाद, पतिराज निषाद आदि रहे। अध्यक्षता सुरेश निषाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें