फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ब्यूटी पार्लर की छात्रा से मोबाइल पर एक युवक ने बातचीत करते-करते दोस्ती की। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती शादी के लिए कह रही है तो आरोपी युवक शादी से मना करने के साथ ही वीडियो वायरल करके बदनाम कर देने की धमकी दे रहा है। मामले में बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने बैरिया थाने में तहरीर दी कि जब ब्यूटी पार्लर का कोर्स करते थी तब अभिषेक गुप्ता ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल पर बात करता था। दोनों बाहर मिलते थे। काफी दोस्ती हो गई। अभिषेक गुप्ता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। कहने लगा मना करोगी तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद कई बार ऐसा काम किया। अब जब शादी के लिए कहा तो गाली देते हुए शादी से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के ताहिर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें