पीएचसी सहतवार पर चिकित्सक की तैनाती न होने पर ताला जड़ते ग्रामीण
क्षेत्र के कुसौरी कला गांव में गुरुवार के दिन ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पूवॅ सूचना के अनुसार पीएचसी के गेट में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान संजीव सिंह मांग है कि जब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं कर दी जाती है। तब तक यह ताला नही खुलेगा।
ग्राम प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि सन 2011 में न्यू पीएचसी बनी। विगत तीन वषोॅ से यहां कोई चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, एम्बुलेंस आदि नहीं है। पेयजल की समस्या तथा बिल्डिंग की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। हमारे द्वारा एक वर्ष पहले सीएमओ को पत्र लिखा गया था। पुन: छ: महीने पूर्व भी पत्र दिया गया। लेकिन उनका ध्यान इस जनसमस्या की ओर नहीं गया। 22 अगस्त को भी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, एसडीएम, बांसडीह आदि को रजिस्टर्ड पत्र भेजा गया लेकिन परिणाम ढाका का तीन पात रहा। अब यह ताला चिकित्सक की तैनाती के पश्चात ही खुलेगा। इस अवसर पर विनोद सिंह, विनय शंकर सिंह, राम अवध यादव, वकील राम, गुलाम फरीद, संजीव पासवान, सुगन चौहान, श्यामू, अमरजीत भंडारी आदि रहे।