प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के तीन दिन बाद खुलने पर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर/लालगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा बीते तीन दिनों से सील था जो मंगलवार से पूर्णतया खुल गया। पांच दिन पहले मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसको लेकर पूरे जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया था। लैब टेक्निशियन के कोरोना संक्रमित होने के कारण पीएचसी को सील करते हुए सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। ताकि यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी व आने वाले रोगी सुरक्षित रह सकें। इसी क्रम में यह प्रक्रिया पूरा होते ही मंगलवार की सुबह कार्य दिवस के समय से खोलकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल को सैनिटाइज करने के लिए बंद किया गया था। अब अस्पताल पूरी तरह कार्य करेगा।