श्री अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबे छपरा के छात्रों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को ज्ञापन सौंपकर भूगोल व सैन्य विज्ञान के प्रायोगात्मक परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसरों द्वारा कम नंबर देने की शिकायत की। एसडीएम जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
छात्रों ने बताया कि श्री अमरनाथ मिश्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में तैनात भूगोल और सैन्य विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष प्रयोगात्मक परिक्षा में 40 अंकों में 16 अंक व 80 अंकों में 26 अंक प्रयोगात्मक परीक्षा में दिए हैं। ऐसा अन्य विद्यालयों में नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। छात्र नेताओ ने चेताया कि अगर इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो महाविद्यालय के सभी छात्र आंदोलन करेंगे। वरुण कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार भारती, अंकित यादव, दीपांशु सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडे आदि के नाम शामिल है। उप जिलाधिकारी बैरिया ने बताया कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति को कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी जा रही है।