फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम चौराहा वार्ड में मिलेगा 24 घंटे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कदम चौराहा वार्ड को अमृत योजना के तहत जलनिगम शहरी ने चयनित किया है। इस वार्ड में अलग से पाइप लाइन बिछाने के साथ ही पानी की टंकी लगाई जाएगी। सभी घरों में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। लोगों के घरों और ट्यूबवेल पर पानी की मात्रा जांचने के लिए मीटर भी लगाया जाएगा। इससे ये पता किया जाएगा कि भूमि से कितना जल निकाल रहे हैं और लोग कितने जल का प्रयोग कर रहे हैं। नष्ट होने वाले जल के बारे में भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को अमृत योजना के तहत ही 24 घंटे निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। योजना के तहत जिले में प्रथम चरण में बलिया नगर पालिका के कदम चौराहा वार्ड को चयनित किया गया है। जल निगम शहरी के अनुसार योजना के तहत वार्ड में अंडरग्राउंड नॉन लिकेज लोहे की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए भूमि तलाश कर ली गई है।
दूर होगी पेेयजल समस्या
स्थानीय सभासद ने कहा कि योजना का सीधा फायदा वार्ड से जुड़ी आबादी को मिलेगा। इससे शुद्ध पेयजल की समस्या भी पूरी तरह दूर हो सकेगी। शासन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। योजना के तहत इस वार्ड में बनने वाली पानी की टंकी से किसी और वार्ड में सप्लाई नहीं होगी। साथ ही किसी अन्य वार्ड की पाइप लाइन से पानी इस वार्ड में नहीं आएगा। ये योजना विशुद्ध रूप से इस वार्ड की होगी।
विज्ञापन

घरों में लगेंगे डिजिटल मीटर
चयनित वार्ड में हर समय पानी की आपूर्ति के लिए घरों में डिजिटल मीटर लगाए जाएंगे। हालांकि इस मीटर के अनुसार कोई धनराशि नहीं ली जाएगी, बल्कि ये देखा जाएगा कि एक घर में कितने जल की आपूर्ति हो रहा है। इसके साथ ही ट्यूबवेल से निकलने वाले भूगर्भ जल के बारे में रिकार्ड रखा जाएगा। भूमि से निकलने वाले जल और घरों को दिए जाने वाले जल से बीच में नष्ट होने वाले जल (एनआरडब्ल्यू) के बारे में भी रिकार्ड रखा जाएगा। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए क्विक रेस्पॉन्स टीम का गठन किया जाएगा, इसकी निगरानी भी की जाएगी।
75 वार्डों का हुआ है चयन
जल निगम शहरी ईकाई के एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत इस येजना में सभी 75 जिलों में एक-एक वार्डों का चयन किया गया है। वार्डों के चयन के बाद लखनऊ में नगर विकास विभाग की कार्यशाला में अधिशासी अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। जनपद के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें