फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 के बजाय 28 दिन घर में रहेंगे गांव आए लोग: तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि व इसके खतरे से बचाव और बदलते हालात में अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक रविवार को एक मैरेज हाल में हुई। जिसमें कोरोना से बचाव व सकुशल जीवन यापन के उपाय सुझाए गए। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे से बचाव के लिए जीवनशैली में परिवर्तन करना जरूरी है। क्योंकि सावधानी और बचाव ही सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि नगर और गांव में आने वाला व्यक्ति 14 दिन के बजाय 28 दिन तक होम क्वारंटीन में रहेगा। जिसकी निगरानी की जाएगी। नगर और गांव में गठित निगरानी समितियां बाहर से आने वालों की सूचना पुलिस और प्रशासन को देंगी। उन्होंने लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, विक्की गुप्त, सुनील कुमार टिंकू, राममनोहर गांधी, देवेंद्र गुप्त, मोनू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें