फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक मदद के साथ रक्तदान में कैडेट कर रहे योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए 93वीं यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स जिला प्रशासन के साथ पूरी तन्मयता से सहयोग में जुटे हैं। बटालियन के कमाण्डर कर्नल डीएस मलिक के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एसएन राय के नेतृत्व में 86 कैडेट, आठ एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और 18 पीआई जन मानस की सेवा में संलग्न हैं। जिसके तहत जनपद के विभिन्न बैंकों व जनसेवा केंद्रों पर ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग कायम कराने, वरिष्ठ नागरिकों का फार्म भरने, जरूरतमंदों तक तक मॉस्क पहुचाने के अलावा रक्तदान जैसे कार्यों में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें