बेल्थरारोड। नगर एवं क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से लोगों को संक्रमण का भय सताने लगा है। नगर के वार्ड नंबर पांच समेत पिपरौली बड़ागांव, अवाया और सरयाडिहूभगत ग्राम में संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते नगर में सन्नाटा पसर गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर में 14 लोगों का सैंपल लिया गया है। इस स्थिति के चलते लोग सहम गए हैं तथा बाजार में खरीदारी नहीं के बराबर है। ग्राहक नदारद हैं और दुकानदार हाथ पर हाथ रख कर बैठे समय व्यतीत कर रहे हैं।