बेल्थरारोड। शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में कुल 10485 प्रवासी मजदूरों को चिन्हित किया गया है। उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिया गया। यह जानकारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि 10485 प्रवासी मजदूरों के बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड आदि की त्रुटि के कारण 1236 प्रवासी मजदूरों के खाते में धन नहीं जा सका। शासन से मिले निर्देश के क्रम में तहसील सभागार में संबंधित लेखपाल से दुरुस्त करा कर दोबारा उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। उनके खाते में धन भेज दिया गया है।